फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेलवे: भारत-बांग्लादेश के बीच 1965 से बंद वाणिज्यिक रेल सेवा आज से होगी बहाल

Sun, 01 Aug 2021 03:29 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता

सार

  • पीएम मोदी और शेख हसीना ने पिछले साल 17 दिसंबर ने इस रेल लिंक का किया था उद्घाटन 
  • दोनों देशों के बीच इस रेल लिंक पर वाणिज्यिक सेवाएं 1965 से बंद थी
विज्ञापन
हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेलवे - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बांग्लादेश के बीच हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेलवे लिंक पर वाणिज्यिक सेवाएं मालगाड़ी के सफर के साथ आज से बहाल होंगी। दोनों देशों के बीच इस रेल लिंक पर वाणिज्यिक सेवाएं 1965 से बंद थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने पिछले साल 17 दिसंबर ने इस रेल लिंक का उद्घाटन किया था।

विज्ञापन


नार्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि हल्दीबाड़ी और चिलाहाटी के बीच पहली वाणिज्यिक सेवा की शुरुआत आज से होगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हल्दीबाड़ी से बांग्लादेश के निलफमारी जिले में चिलाहाटी के लिए मालगाड़ी स्टोन चिप्स लेकर रवाना होगी। इस लिंक के अलावा दोनों देशों के बीच पांच ऑपरेशनल रेल मार्ग होंगे।

अंतरराष्ट्रीय सीमा से हल्दीबाड़ी रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी 4.5 किलोमीटर है जबकि चिलाहाटी से जीरो प्वाइंट की दूरी करीब 7.5 किलोमीटर है। मई 2015 में रेलवे बोर्ड ने हल्दीबाड़ी स्टेशन और बांग्लादेश सीमा तक नए ब्रॉड गेज लाइन के निर्माण को मंजूरी दी थी। हल्दीबाड़ी और चिलाहाटी रेल लिंक 1965 तक संचालन में था। 1965 में भारत पाकिस्तान युद्ध के चलते सभी रेलवे लिंक को बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें