फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: सीएम ममता ने गृह मंत्री अमित शाह का उपहारों से किया स्वागत, बंद कमरे में हुई बैठक

Sun, 18 Dec 2022 03:45 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता

सार

सीएम ममता ने केंद्रीय गृह मंत्री को मनरेगा कार्यक्रम के तहत बकाया जारी करने के लिए केंद्र को भेजे गए पत्रों की प्रतियां भी सौंपी।
विज्ञापन
अमित शाह और ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्र सरकार के बीच अक्सर विवाद रहता है। बंगाल के हावड़ा में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (EZC) की 25 वीं बैठक के बाद सीएम ममता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बंद कमरे में बैठक की। माना जा रहा है कि सीएम ममता बनर्जी ने 100 करोड़ रुपये के लिए केंद्र द्वारा ‘धन जारी नहीं करने का मुद्दा उठाया। 

विज्ञापन


राज्य सचिवालय की 14वीं मंजिल पर में सीएम बनर्जी के कक्ष में करीब 15-20 मिनट तक चली बातचीत पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद हुई। सीएम ममता ने केंद्रीय गृह मंत्री को मनरेगा कार्यक्रम के तहत बकाया जारी करने के लिए केंद्र को भेजे गए पत्रों की प्रतियां भी सौंपी।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 (मनरेगा) का उद्देश्य एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों की गारंटीकृत मजदूरी रोजगार प्रदान करके देश के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों की आजीविका सुरक्षा को बढ़ाना है। अधिकारी ने कहा कि सीएम ने यह भी आरोप लगाया कि 2020 में चक्रवात 'अम्फान' से हुई तबाही के लिए पश्चिम बंगाल को अन्य राज्यों की तुलना में कम मुआवजा मिला है।
विज्ञापन


 एक शाल, एक साड़ी सीएम ममता ने गिफ्ट में दी
अमित शाह से मुलाकात के दौरान सीएम बनर्जी ने उन्हें एक शाल, एक साड़ी और 'नोलेन गुड़' (खजूर का गुड़) उपहार में दिया। शाह 25वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए शहर में थे, जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाग लिया था। बिहार और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों ने अपनी अन्य भागीदारी के कारण EZC बैठक में भाग नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें