फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagan Mohan: कौशल विकास घोटाले में चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर आया सीएम जगन का बयान, कही ये बात

Sun, 17 Sep 2023 10:15 AM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Jagan Mohan: मुख्यमंत्री ने पिछले दशकों में कई अनियमितताओं में कथित संलिप्तता के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री का 'समर्थन' करने के लिए चुनिंदा मीडिया घरानों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, 'न केवल राज्य सरकार की एजेंसियों बल्कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस फर्जी समझौते (कौशल विकास मामले) में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
YS Jagan Mohan Reddy - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तेदेपा नेता चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कहा, "पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को तेलंगाना एमएलसी चुनावों को प्रभावित करने के लिए नकद का इस्तेमाल करते हुए दिखने वाले ऑडियो और वीडियो टेप के साथ पकड़ा गया था। पर कोई भी निडर होकर सच बताने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि उन्होंने जो चुराया है, उसमें वे हितधारक हैं।"

विज्ञापन


उन्होंने कुछ मीडिया हाउस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कौशल घोटाले में दोष स्पष्ट है, तो जिसने कहा था कि वे सवाल करेगें, अब चुप हैं और अपने लिए एक सौदा तय कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार को तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधते हुए उन पर करोड़ों रुपये के आंध्र प्रदेश कौशल विकास निगम घोटाले का 'मुख्य साजिशकर्ता' होने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने पिछले दशकों में कई अनियमितताओं में कथित संलिप्तता के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री का 'समर्थन' करने के लिए चुनिंदा मीडिया घरानों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, 'न केवल राज्य सरकार की एजेंसियों बल्कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस फर्जी समझौते (कौशल कास मामले) में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया है। रेड्डी ने पूर्वी गोदावरी के निडादवोलु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "इस घोटाले को अंजाम देने वाले व्यक्ति चंद्रबाबू नायडू हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें