फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बोम्मई को आरोप: कांग्रेस या विदेशी एजेंट हैं किसान आंदोलन के प्रायोजक, दिनेश गुंडुराव ने किया पलटवार

Mon, 20 Sep 2021 08:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कनार्टक के सीएम बासवराज बोम्मई ने किसान आंदोलन को लेकर सोमवार को कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। आंदोलन को उन्होंने कांग्रेस या विदेशी एजेंटों की देन बताया।
 
विज्ञापन
सीएम बसवराज बोम्मई - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन को कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस या विदेशी एजेंटों द्वारा प्रायोजित बता दिया। इस पर कांग्रेस नेता व विधायक दिनेश गुंडुराव ने कड़ा ऐतराज जताया है।
विज्ञापन

 
सोमवार को बंगलूरू में विधान सौंध में पत्रकारों से चर्चा में सीएम बोम्मई ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर व अन्य स्थानों पर चल रहे किसान आंदोलन के पीछे कांग्रेस या विदेशी एजेंट हैं।

बोम्मई का बयान किसानों का अपमान
सीएम बोम्मई के बयान की निंदा करते हुए कर्नाटक के कांग्रेस विधायक दिनेश गुंडुराव ने कहा कि यह किसान आंदोलन का अपमान है। यदि उनके पास कोई सबूत है तो उन लोगों को गिरफ्तार कर लें जो इसके प्रायोजक हैं। उन्होंने कहा कि हम सीएम से महंगाई, रसोई गैस व ईंधन की कीमतों को लेकर सवाल करते हैं, लेकिन वे उन सवालों के जवाब देते हैं, जो पूछे ही नहीं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें