कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने संगठन मेंं मंगलवार को कई बदलाव किए हैं। सीजेपी ने अपने संगठन को विस्तार देते हुए कई पदों नई नियुक्तियां की हैं। वहीं, पार्टी ने सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका की जगह दो नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के नाम का एलान किया
Introducing the new members of the Cockroach Janta Party’s organisational teams.
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) August 25, 2026
We look forward to building a stronger and more active organisation across the country. pic.twitter.com/YFXmGfGKVX
वहीं, सीजेपी ने नॉर्थ जोन के लिए विशेष को-ऑर्डिनेशन कमिटी का भी एलान किया है। इस समिति में 17 लोग हैं।
वहीं, वेस्ट जोन में 11 लोगों का नाम शामिल किया गया है।
इसके साथ ही ईस्ट जोन में 16 लोग शामिल है।
सीजेपी का अगल मार्च कब?
एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सोमवार को जारी बयान में सीजेपी ने कहा कि नीट परीक्षा से जुड़े जिन लोगों की मौत हुई। उनके परिवार और 20 जुलाई को हुए 'संसद चलाओ' मार्च के दौरान पुलिस की बर्बरता के कथित शिकार लोग अगले महीने होने वाले मार्च की अगुवाई करेंगे। यह मार्च 5 सितंबर को राजधानी में इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर तक निकाला जाएगा।