फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़कांड का VIDEO: कर्नाटक के मंदिर में दर्शन को लेकर बवाल, BJP विधायक की बेटी और महिला SI भिड़ी; CCTV वायरल

Tue, 25 Aug 2026 12:33 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के मांड्या जिले के मंदिर में दर्शन में देरी को लेकर भाजपा विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या पर महिला SI सविता बी. को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
BJP विधायक की बेटी ने महिला SI को मारा थप्पड़ - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मांड्या जिले में ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तुमकुरु ग्रामीण से भाजपा विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या ने मंदिर में दर्शन में देरी को लेकर हुए विवाद के बाद महिला पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारा। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है।

मंदिर में दर्शन को लेकर कैसे शुरू हुआ विवाद?

घटना 12 अगस्त की बताई जा रही है। भीमा अमावस्या के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सब-इंस्पेक्टर सविता बी. की अराठी उक्कड़ा मंदिर में ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस शिकायत के अनुसार, दर्शन की अनुमति मिलने में देरी को लेकर ऐश्वर्या और महिला SI के बीच बहस हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ऐश्वर्या ने पुलिस अधिकारी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की और उनके सिर पर थप्पड़ मारा।

सामने आए वीडियो में दोनों के बीच बहस होती दिखाई देती है। इसके बाद महिला द्वारा पुलिस अधिकारी के सिर पर हाथ मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में महिला पुलिस अधिकारी भी ऐश्वर्या के कंधे पर हाथ मारती नजर आती हैं। आसपास मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग दोनों को अलग करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।

किन आरोपों में दर्ज हुई FIR?

पुलिस ने ऐश्वर्या के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 132, 115(2), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें सरकारी कर्मचारी को उसकी ड्यूटी से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान और आपराधिक धमकी से जुड़े प्रावधान शामिल हैं।

विज्ञापन

 



मांड्या के पुलिस अधीक्षक मल्लिकार्जुन बालदंडी ने बताया कि ऐश्वर्या की ओर से भी जवाबी शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें उन्होंने महिला पुलिस अधिकारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली गई हैं और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

CCTV सामने आने के बाद क्यों बढ़ा विवाद?

घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिसकर्मी के साथ कथित मारपीट को लेकर सवाल उठाए। कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रभाव के चलते कानून के साथ अलग व्यवहार नहीं होना चाहिए। कुछ लोगों ने यह भी सवाल किया कि यदि किसी जनप्रतिनिधि के परिवार से जुड़ा व्यक्ति ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारी के साथ इस तरह पेश आता है, तो आम लोगों के लिए कानून व्यवस्था को लेकर क्या संदेश जाता है। हालांकि, मामले में पुलिस की जांच जारी है और दोनों पक्षों की शिकायतों को जांच का हिस्सा बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें