ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों पर निशाना साधा और कहा कि जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है तब विपक्षी सदस्य सदन नहीं चलने दे रहे हैं।
नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों पर निशाना साधा और कहा कि जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है तब विपक्षी सदस्य चर्चा और संवाद करने की बजाय नारेबाजी कर रहे हैं। भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2021 को पेश करते हुए यह बिात कही। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार किसानों के कल्याण और देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
सिंधिया ने विभिन्न विषयों पर नारेबाजी कर रहे विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि संवाद के बदले नारेबाजी के माहौल में भी सरकार किसान, गरीब और देश के विकास के लिए संकल्पित है। ये कोरोना महामारी के संकट में भी संवाद और चर्चा नहीं चाहते।
बता दें कि 19 जुलाई से सदन में पेगासस जासूसी और तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर लगातार हंगामा हो रहा है जिसके कारण बार-बार स्थगन हो रहा है। सदन नहीं चल पाने के कारण अनुदान की अनुपूरक मांग सहित कई विधेयक बिना किसी चर्चा के पारित कर दिए गए।