फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से आए 83 हिंदुओं को दी गई भारत की नागरिकता, अहमदाबाद प्रशासन ने प्रमाण पत्र सौंपे

Sat, 15 Dec 2018 02:51 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान से वर्षों पहले अहमदाबाद शहर में आकर बसे करीब 83 हिंदुओं को यहां जिला प्रशासन ने शुक्रवार को भारत की नागरिकता प्रदान कर दी। आधिकारिक बयान के मुताबिक, ज्यादातर आवेदक या तो सिंधी थे या माहेश्वरी समुदाय से संबंध रखते थे। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित एक कैंप में जिला अधिकारी विक्रांत पांडे एवं स्थानीय विधायक बलराम थावनी ने इन 83 आवेदकों को नागरिकता कानून, 1955 के प्रावधानों के मुताबिक, भारतीय नागरिकता के प्रमाण-पत्र सौंपे।  

विज्ञापन


पांडे ने बताया कि इस कैंप के आयोजन से पहले भी अहमदाबाद कलेक्ट्रेट ने करीब 400 लोगों को भारत की नागरिकता दी थी। पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि वर्ष 2016 में केंद्र ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों जैसे हिंदू और सिखों को नागरिकता देने की प्रक्रिया को विकेंद्रित कर दिया था। अब दो साल पहले नई व्यवस्था प्रभावी होने के बाद से अहमदाबाद इस तरह से नागरिकता देने के मामले में देश के सभी जिलों में शीर्ष पर पहुंच गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि दिसंबर 2016 में जारी गजट की अधिसूचना के जरिये अहमदाबाद, गांधीनगर और कच्छ के जिला अधिकारियों को गुजरात में रह रहे इन समुदायों के आवेदकों को भारतीय नागरिकता देने की शक्ति प्रदान की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें