केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अपने सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन देने के लिए एक एप लॉन्च किया है। सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने कहा, यह एप वेब और एंड्रायड प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेगा। इसमें पेंशनभोगियों को अपने डाटा तक पहुंच की सुविधा मिलेगी।
इस एप में पेंशनभोगियों को नजदीकी सीआईएसएफ इकाई में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का निमंत्रण भी भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि बल में फिलहाल 36,000 पेंशनभोगी हैं। उन्होंने कहा कि ऐपल फोन के लिये इसका आईओएस वर्जन जल्द ही तैयार किया जाएगा