फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: ‘जहरीले जहर उगलते रहेंगे’, केरल धमाकों के बाद केंद्रीय मंत्री के बयान पर भड़के मुख्यमंत्री विजयन

Mon, 30 Oct 2023 09:18 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने रविवार को पत्रकारों से बिना नाम लिए कहा कि जो जहरीले हैं, वे जहर उगलते रहेंगे।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के एर्नाकुलम में रविवार को एक कन्वेंशन सेंटर में हुए तीन धमाकों में 12 साल की बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस बीच, राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के बीच तनातनी पैदा हो गई है। 

जहर उगलते रहेंगे…

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने रविवार को मीडिया से बिना नाम लिए कहा, ‘जो जहरीले हैं, वे जहर उगलते रहेंगे।’ विजयन ने आगे कहा, ‘केंद्रीय मंत्रियों में से एक ने बयान दिया कि मैं तुष्टीकरण की राजनीति में शामिल हूं और इस्राइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा हूं।’

विज्ञापन


चंद्रशेखर ने लगाया था विजयन पर आरोप

दरअसल, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कलामसेरी के कन्वेंशन सेंटर में हुए विस्फोट का आरोप केरल की सरकार पर लगाया था। उन्होंने पत्रकारों से कहा था, ‘ईसाई समुदाय को निशाना बनाकर किए गए इस हमले के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। यह बहुत निराशाजनक है। मैं इसके लिए केरल सीएम को जिम्मेदार मानता हूं क्योंकि कल ही उन्होंने आतंकी संगठन हमास के प्रमुख को बोलने की अनुमति दी। केरल सरकार ने उस कार्यक्रम को होने दिया और 24 घंटे बाद ही इसका परिणाम हम देख रहे हैं। केरल के मुख्यमंत्री दिल्ली में बैठे हैं और राजनीति कर रहे हैं।’
 

 

कम से कम जांच एजेंसियों का सम्मान तो करें

इसी बयान पर केरल सीएम विजयन ने कहा, 'वह एक मंत्री हैं और उन्हें कम से कम जांच एजेंसियों के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए। मामले की जांच की जा रही है। इतनी गंभीर घटना पर वे कुछ लोगों को निशाना बनाते हुए ऐसे बयान दे रहे हैं। यह उनके सांप्रदायिक एजेंडे पर आधारित है, लेकिन केरल के पास ऐसा कोई एजेंडा नहीं है। केरल हमेशा सांप्रदायिकता के खिलाफ खड़ा रहा है।' 

उन्होंने आगे पूछा, 'किस आधार पर ये लोग एक समुदाय को निशाना बना रहे हैं और एक खास नजरिया अपना रहे हैं? जांच अभी भी चल रही है, तो वह किस आधार पर इतने जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह का बयान दे रहे हैं?'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें