फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: मोदी पर टिप्पणी के लिए भाजपा ने मंत्री लखमा पर साधा निशाना, सीएम से पूछा सवाल 

Fri, 22 Apr 2022 10:26 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

लखमा ने दो दिन पहले सुकमा जिले में मीडिया से बात करते हुए यह दावा किया कि मोदी की पिछली दो यात्राओं से राज्य को किसी भी तरह से कोई फायदा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Kawasi Lakhma - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य की पिछली यात्राओं के बारे में उनकी टिप्पणियों को लेकर निशाना साधा। बस्तर के आदिवासी नेता लखमा ने दो दिन पहले सुकमा जिले में मीडिया से बात करते हुए यह दावा किया कि मोदी की पिछली दो यात्राओं से राज्य को किसी भी तरह से कोई फायदा नहीं हुआ है।

विज्ञापन


लेकिन उन्होंने इस मुद्दे को उठाने के लिए जिस तरीके की भाषा का इस्तेमाल किया, उससे विवाद खड़ा हो गया। प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करना बस्तर की संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ है। विपक्षी दल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह अपने मंत्री से सहमत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें