फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को जेड श्रेणी की सुरक्षा, बीते दिन गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

Sat, 25 Sep 2021 04:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

हाल ही में सुकांता मजूमदार को दिलीप घोष की जगह पश्चिम बंगाल भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, घोष को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सुकांता मजूमदार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। अब उनकी सुरक्षा में सीआईएसएफ के जवान तैनात होंगे। सीआईएसएफ को इस संबंध में शुक्रवार को ही गृह मंत्रालय से आदेश प्राप्त हो गए हैं। बता दें कि मजूमदार को दिलीप घोष की जगह बंगाल भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। घोष को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


यह गृह मंत्रालय का फैसला : मजूमदार
मामले में मजूमदार ने कहा कि यह गृह मंत्रालय का फैसला है। उनके पास आईबी इनपुट हैं जिनके आधार पर उन्होंने यह फैसला किया है। मुझे ऐसी सुरक्षा की आदत नहीं है। मुझे लगता है कि यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए यह आवश्यक है। अलोकतांत्रिक तरीके से किसी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के साथ व्यवहार को देखते हुए यह फैसला किया गया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

ममता सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित लोगों के एक समूह ने शनिवार को कोलकाता के हाजरा रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, पार्टी के राष्ट्रीय वीपी अर्जुन सिंह, भवानीपुर उपचुनाव के लिए पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल भी इस प्रदर्शन में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीएमसी उस सरकार का नाम है जिसने बंगाल की संस्कृति को मार डाला, जिसने बंगाल को बांट दिया है। किसी ने अपना पिता खोया, किसी ने अपना भाई खोया, किसी ने अपना पति खोया, किसी ने अपना बेटा खोया। वह उन्हें क्या कहती हैं? अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें आकर जवाब देना चाहिए।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें