फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ेंगे कोरोना से: त्योहारों को देखते हुए सरकार ने राज्यों के हालात की समीक्षा की, तीसरी लहर पर यह कहा...  

Sat, 18 Sep 2021 07:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना प्रबंधन की समीक्षा की। गौबा ने राज्यों से कहा कि किसी तरह की लापरवाही को कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आने दिनों में त्योहारों को देखते हुए लोगों को लापरवाही न बरतने की सलाह दी है। विशेषज्ञों ने लापरवाही बरतने पर तीसरी लहर के आने की आशंका भी जताई है। विशेषज्ञों ने त्योहारों में भीड़ से बचने को लेकर सख्त कदम उठाए जाने का सुझाव दिया है। इस बीच केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना की स्थितियों की समीक्षा की। सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जरूरी दवाओं का स्टॉक करने की सलाह दी।

विज्ञापन


कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना प्रबंधन की समीक्षा की। गौबा ने राज्यों से कहा कि किसी तरह की लापरवाही को कोई गुंजाइश नहीं है। कोरोना की चुनौतियों को देखते हुए राज्य सरकार को अस्पतालों में मानव संसाधन को बढ़ाना चाहिए। गौबा ने राज्यों से त्योहारी सीजन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी। उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सख्त कदमों को उठाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने दुनिया के उन देशों का उदाहरण भी दिया, जिन्होंने कोरोना की कई लहरों का सामना किया है। राजीव गौबा ने देश के कुछ हिस्सों में उच्च संक्रमण दर पर भी चिंता जताई। उन्होंने राज्य सरकारों को सलाह दी कि वे स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार करें और जरूरी दवाओं का स्टॉक करें। 
विज्ञापन


राज्यों का हाल

  • केरल में शनिवार को 19,325 नए संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान 27,266 लोग ठीक हुए और 143 मौतें दर्ज की गई। यहां सक्रिय मामले फिलहाल एक लाख 80 हजार 842 हैं। कुल रिकवरी की आंकड़ा 42.83 लाख और कुल मृत्यु का आंकड़ा 23,439 है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,21,070 सैंपल्स की जांच की गई।
  • महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के 3,391 मामले सामने आए। इस दौरान 3,841 लोग ठीक हुए और और कोरोना से 80 मौतें हुईं। यहां फिलहाल कुल सक्रिय मामले 47,919 हैं और रिकवरी रेट 97.09 फीसदी बना हुआ है।
  • तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,653 मामले सामने आए। इस दौरान 1,581 रिकवरी दर्ज की गई और 22 मौतें हुईं। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 16,893 है।
  • कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में करोना वायरस के 889 मामले सामने आए। यहां शनिवार को 1,080 रिकवरी दर्ज़ की गई और कोरोना से 14 मौतें हुईं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 15,755 है।


केरल और ओडिशा में खुलेंगे शिक्षण संस्थान

  • केरल सरकार ने राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने का एलान किया है। वहीं, ओडिशा में भी विश्वविद्यालय और कॉलेज को खोलने के लिए सरकार की ओर से दिशानिर्दश जारी किए गए है। केरल सरकार ने एक नवंबर से स्कूल खुलने का फैसला लिया है। राज्य में कक्षा एक  से सातवीं तक के अलावा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं एक नवंबर से शुरू हो जाएंगी। अन्य कक्षाएं 15 नवंबर से शुरू होंगी। केरल में कोरोना रिव्यू कमेटी की मीटिंग में शनिवार को यह फैसला किया गया।
  • वहीं, ओडिशा सरकार ने भी शनिवार को राज्य में उच्च शिक्षा संस्थान फिर से खोलने का एलान किया है। ओडिशा सरकार ने राज्य के सार्वजनिक विश्वविद्यालयों और सरकार के साथ-साथ गैर-सरकारी डिग्री कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे 2020-21 यूजी प्रथम वर्ष के छात्रों (3 वर्ष और 4 वर्ष के यूजी पाठ्यक्रमों के लिए) के लिए 20 सितंबर से शारीरिक कक्षा शिक्षण शुरू करें। हालांकि, इस दौरान कोविड-19 रोकथाम से जुड़े दिशानिर्देशों को सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें