फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के लिए तैयार DC: इंग्लैंड से लौटे पंत समेत इन साल खिलाड़ियों ने शुरू की ट्रेनिंग, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे पहला मैच

Sat, 18 Sep 2021 07:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2020 की उपविजेता टीम दिल्ली कैपिटल्स ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया और जमकर पसीना बहाया। 
विज्ञापन
प्रैक्टिस सेशन के दौरान दिल्ली की टीम। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2020 की उपविजेता टीम दिल्ली कैपिटल्स ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया और जमकर पसीना बहाया। इस दौरान इंग्लैंड दौरे से लौटे सात खिलाड़ियों ने भी प्रैक्टिस की। इसमें दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


रहाणे और अश्विन ने भी प्रैक्टिस किया
उनके अलावा बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और उमेश यादव ने भी शुक्रवार को अपने पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया। इंग्लैंड से लौटने के बाद इन्हें यूएई में 6 दिन के एकांतवास में रखा गया था। 

22 सितंबर को पहला मैच खेलेगी दिल्ली टीम
टीम अपना पहला मैच 22 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली की टीम अंक तालिका में फिलहाल पहले नंबर पर है। टीम ने आठ मैचों में से छह में जीत हासिल की। इसके बाद 10 अंकों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे नंबर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें