फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: कोविड-19 प्रभावित क्षेत्रों में लोन गारंटी योजना, स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचों को मिलेगी मदद

Tue, 31 Aug 2021 06:30 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था और उद्योगों को उबारने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय ने ऋण गारंटी योजना लागू कर इससे होने वाले नुकसान की भरपाई करने का एलान किया है। इस योजना से कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। 
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से प्रभावित क्षेत्रों को संकट से निकालने के लिए लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 50,000 हजार करोड़ रुपये की लोन क्रेडिट गारंटी कवर योजना शुरू की । इस योजना से रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि यह योजना मेट्रोपॉलिटन शहरों में ब्राउनफील्ड परियोजनाओं को 50 फीसदी की क्रेडिट गारंटी देगी। इसके अलावा ग्रीनफील्ड परियोजनाओं को 75% तक कवर करेगी। 

विज्ञापन

 

कोरोना के दौरान लोगों को हुई परेशानी
देश में स्वास्थ्य संबंधी बढ़ती चुनौतियों के कारण गरीब वर्ग ही नहीं, मध्यम वर्ग भी भारी मुश्किलों का सामना कर रहा है। कोरोना के दौरान अस्पतालों में बेडस, ऑक्सीजन की कमी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जाहिर की थी। शीर्ष कोर्ट ने कहा था कि कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं के उपयुक्त प्रबंधन न होने के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। छोटे स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज की पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें