फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट: केंद ने कहा- सेंट्रल विस्टा राष्ट्रीय महत्व वाली परियोजना प्रदूषण न हो इसके सभी उपाय कर रहे

Thu, 02 Dec 2021 10:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र ने कोर्ट को बताया कि पहला भाग नए संसद भवन और सेंट्रल विस्टा एवेन्यू से संबंधित है जो राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाएं हैं जबकि दूसरा भाग मेट्रो रेल, रेलवे, हवाई अड्डे, आईएसबीटी, आदि है।
विज्ञापन
Central Vista project - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया कि सेंट्रल विस्टा का निर्माण राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है। इसमें प्रदूषण न हो यह सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय किये जा रहे हैं। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने हलफनामा दाखिल कर बताया कि केंद्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की निर्माण गतिविधियों को दो भाग में कर रहा है।

विज्ञापन


केंद्र ने कोर्ट को बताया कि पहला भाग नए संसद भवन और सेंट्रल विस्टा एवेन्यू से संबंधित है जो राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाएं हैं जबकि दूसरा भाग मेट्रो रेल, रेलवे, हवाई अड्डे, आईएसबीटी, आदि है। इन निर्माण गतिविधियों के अलावा सीपीडब्ल्यूडी द्वारा दिल्ली एनसीआर में की जा रही अन्य सभी निर्माण गतिविधियों को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशानुसार रोक दिया गया है। सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण कार्य में इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि वायु प्रदूषण न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें