केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 1.24 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि अगले तीन दिनों में उन्हें 94 लाख 66 हजार 420 और खुराकों की आपूर्ति की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार (मुफ्त तरीके से) और राज्यों की सीधी खरीद की श्रेणी के जरिए अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 32.92 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की गयी है। इनमें बर्बाद हुई 31 करोड़ 67 लाख 50 हजार 891 खुराकें भी शामिल हैं।
इसने कहा, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास लोगों के टीकाकरण के लिए अब भी 1.24 करोड़ (एक करोड़ 24 लाख 50 हजार 909 से ज्यादा खुराकें हैं। अगले तीन दिनों में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 94 लाख 66 हजार 420 और खुराकों की आपूर्ति की जाएगी।