फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: फोर्ट विलियम की दीवार से टकराई बस, कॉन्स्टेबल की मौत, 13 लोग घायल

Thu, 01 Jul 2021 05:26 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम के द्वार से जुड़ी दीवार से एक बस के टकरा जाने के कारण गुरुवार को एक पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरअसल, एक मिनीबर मेटियाब्रूज से हावड़ा जा रही थी। इस मिनीबस ने दोपहर करीब 12.30 बजे हेस्टिंग्स इलाके में मोटरसाइकिल सवार एक कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी। इसके बाद मिनीबस ब्रिटिश कालीन किले की दीवार से टकरा गई। हादसे का शिकार हुए कॉन्स्टेबल की पहचान कोलकाता पुलिस रिजर्व बल में कार्यरत विवेकानंद देव के तौर पर हुई। 

विज्ञापन


उन्हें सेठ सुखलाल करनानी मेमोरियल (एसएसकेएम) अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि क्रेन की मदद से बस को वहां से हटाने के बाद पुलिसकर्मी को निकाला गया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे और रफ्तार कम करने के दौरान यह एक पेड़ और फिर दीवार से टकरा गई।

हादसे के बाद घटनास्थल का दौरा करने वाले कोलकाता पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें