फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Central Government: देशभर में सुशासन सप्ताह आज से, चलेगा नागरिकों की शिकायतें निपटाने का अभियान

Mon, 20 Dec 2021 04:13 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

अभियान से पूर्व अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार लोगों के हित और नागरिक प्रथम की सोच के साथ सुशासन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Central Government: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 20 से 25 दिसंबर तक का सुशासन सप्ताह सोमवार से शुरू होगा। ‘प्रशासन गांव की ओर’ थीम पर चलनेवाले इस अभियान के दौरान सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के जिलों में नागरिकों की शिकायतें निपटाने का अभियान चलाया जाएगा और उन्हें मिलने वाली सेवाओं में सुधार किया जाएगा। इसकी शुरुआत कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह करेंगे।

विज्ञापन


अभियान से पूर्व अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार लोगों के हित और नागरिक प्रथम की सोच के साथ सुशासन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कुशल प्रक्रिया और सुगम प्रशासन के बल पर सरकार पारदर्शी व्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रही है, ताकि विकास को सर्वांगीण और सर्वसमावेशी बनाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें