फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CDS: सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भविष्य की तकनीक विकसित करना जरूरी, सीडीएस ने की अपील

Thu, 07 Dec 2023 02:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीडीएस ने कहा कि मानवयुक्त और मानवरहित संसाधनों में समन्वय भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों के लिहाज से अहम है।
विज्ञापन
सीडीएस अनिल चौहान और अन्य अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने गुरुवार को कहा कि मानवयुक्त और मानवरहित सैन्य संसाधनों में समन्वय बनाना नई पीढ़ी के विमानों में कम्युनिकेशन और भविष्य के युद्धों के लिहाज से बेहद अहम होगा। भारत इस दिशा में अहम कदम उठा रहा है। नई दिल्ली में आयोजित हुए 'एविएशन एक्सपो 2023' में अपने संबोधन में सीडीएस ने ये बातें कही। कार्यक्रम में शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने भविष्य की तकनीक को विकसित करने की जरूरत बताई ताकि सुरक्षा चुनौतियों से निपटा जा सके।
विज्ञापन


सीडीएस ने एचएल की तारीफ की
जनरल अनिल चौहान ने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड नई एवियोनिक्स तकनीक और हार्डवेयर को लागू करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं और यह सिर्फ भू-राजनीतिक बदलाव नहीं है बल्कि तकनीकी और आर्थिक बदलाव भी हैं। यह जरूरी है कि आधुनिक सेनाएं हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहें, साथ ही वह भविष्य की लड़ाई के लिए भी तैयारी करती रहें। सीडीएस ने कहा कि मानवयुक्त और मानवरहित संसाधनों में समन्वय भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों के लिहाज से अहम है।



सीडीएस ने वैज्ञानिक और एंटरप्रेन्योर जगत से की अपील
एक्सपो में सीडीएस अनिल चौहान के अलावा भारतीय वायुसेना के डिप्टी चीफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित और हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड के चेयरमैन सीबी अनंतकृष्णन भी मौजूद रहें। सीडीएस ने कहा कि बदलावों के साथ कदमताल करने के लिए जरूरी है कि सैन्य और वैज्ञानिक समुदाय, डेवलेपर्स और एंटरप्रेन्योर्स अहम तकनीकी ट्रेंड्स की पहचान करें ताकि हम तकनीकी तौर पर आगे रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें