फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई : अनिल देशमुख की जांच रिपोर्ट लीक करने के लिए एसआई को रिश्वत के तौर पर दिया गया था आईफोन 12 प्रो

Sat, 04 Sep 2021 03:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • उप-निरीक्षक अभिषेक तिवारी और वकील आनंद डागा को देशमुख के खिलाफ जांच रिपोर्ट लीक करने के आरोप में किया गिरफ्तार 
  • देशमुख के वकील आनंद डागा ने जांच रिपोर्ट लीक करने के लिए उप निरीक्षक को दी थी रिश्वत
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की जांच रिपोर्ट लीक करने के लिए सीबीआई के उप निरीक्षक अभिषेक तिवारी को आईफोन 12 प्रो रिश्वत के तौर पर दिया गया था। देशमुख के वकील आनंद डागा ने जांच रिपोर्ट लीक करने के लिए उन्हें रिश्वत दी थी।

विज्ञापन


देशमुख की जांच रिपोर्ट लीक करने का मामला
उप-निरीक्षक अभिषेक तिवारी और वकील आनंद डागा को देशमुख के खिलाफ जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अनिल देशमुख ने अप्रैल में मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह द्वारा भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने के बाद पद छोड़ दिया था।

सीबीआई ने अपनी एफआईआर में कहा है कि अभिषेक तिवारी अनिल देशमुख के खिलाफ मामले की जांच के सिलसिले में पुणे गए थे। ऐसी जानकारी मिली कि वह वकील आनंद डागा से भी मिले और डागा ने सूचना देने के एवज में उन्हें एक आईफोन रिश्वत के तौर पर दी।
विज्ञापन


यही नहीं, वह डागा नियमित तौर पर रिश्वत दे रहा था। एफआईआर की प्रति में लिखा है कि जांच अधिकारी आरएस गुंजियाल के नेतृत्व में डीएसपी और संदिग्ध अभिषेक तिवारी भी पूर्व मंत्री से पूछताछ के लिए 6 अप्रैल को मुंबई गए थे।
विज्ञापन


जमानत अर्जी दाखिल की
इस बीच, वकील अनिल डागा और सीबीआई के सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी ने दिल्ली की एक कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें