फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.5 लाख निवेशकों के 1500 करोड़ रुपये लूटने वाली कंपनी की सीबीआई जांच शुरू

Sat, 01 Dec 2018 01:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने तमिलनाडु के मदुरै की परिवार डेयरीज व एलीड लिमिटेड के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। इस कंपनी पर तमिलनाडु के करीब 1.5 लाख लोगों को आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर 1500 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। 

विज्ञापन


एक सीबीआई अधिकारी ने बताया कि कंपनी के प्रमोटरों बसंत लाल शर्मा, राकेश सिंह नरवरिया, अहिबरन सिंह, चंद्रभान यादव, नीरज सिंह, बानु प्रताप सिंह का नाम भी एफआईआर में शामिल किया है। ये सभी मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। इनके अलावा राजस्थान के अलवर निवासी प्रदीप कुमार शर्मा  और मदुरै निवासी धीवाम को भी आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के इस मुकदमे में आरोपी बनाया गया है। 

सीबीआई ने यह कार्रवाई मद्रास हाईकोर्ट की तरफ से जांच सौंपने के बाद की है। मद्रास हाईकोर्ट के सामने पेश तथ्यों में पाया गया था कि इस कंपनी के खिलाफ ऐसे ही आरोपों में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ही जांच कर रही है। इसके चलते मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के मामले की जांच भी सीबीआई को ही सौंपने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें