फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़े दो ईडी अधिकारी

Sat, 03 Jul 2021 02:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • सीबीआई ने दो अधिकारियों को गुजरात में 5 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते समय रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीबीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक उपनिदेशक स्तर के आईआरएस अधिकारी समेत कुल दो अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, दोनों अधिकारियों को गुजरात में 5 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते समय रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार अधिकारियों में से एक 2013 बैच का आईआरएस अफसर
सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, रिश्वत मांगे जाने की एक शिकायत के आधार पर एजेंसी ने ईडी अधिकारियों को दबोचने के लिए जाल बिछाया था। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 2013 बैच के अधिकारी और एक सहायक निदेशक स्तर के ईडी अधिकारी पर एक कंपनी से 75 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था।

इन दोनों को कंपनी की तरफ से रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 5 लाख रुपये की रकम सीबीआई के जाल के तहत देना तय किया गया। इसके बाद दोनों अधिकारियों को रिश्वत की रकम लेते समय रंगेहाथ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें