फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: छात्रों को फर्जी तरीके से प्रवेश देने के मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ केस, सीबीआई की कार्रवाई

Thu, 21 Sep 2023 06:50 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विशाखापत्तनम स्थित केंद्रीय विद्यालय में 193 अयोग्य छात्रों को प्रवेश देने का मामला सामने आया है। सीबीआई ने मामले की जांच करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य एस श्रीनिवास राजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
CBI - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माता-पिता से रिश्वत लेकर और फर्जी प्रमाणपत्र के जरिए अयोग्य छात्रों को केंद्रीय विद्यालय में दाखिला देने का मामला सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले में विशाखापत्तनम स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को अधिकारियों द्वारा दी जानकारी में कहा गया कि 193 अयोग्य छात्रों को विभिन्न विभागों द्वारा जारी किए गए फर्जी सेवा प्रमाण पत्रों के आधार पर प्रवेश दिया गया था। यहां तक कि छात्रों के माता-पिता से रिश्वत लेने का मामला भी सामने आया है ।
विज्ञापन


क्या है मामला?
शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में 69 और 2022-23 के दौरान 124 अयोग्य छात्रों को प्रवेश दिया गया था। सीबीआई ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एस श्रीनिवास राजा के खिलाफ दो एफआरआई दर्ज की है।
सीबीआई के अनुसार, प्रधानाचार्य ने यह साजिश रची थी।आवेदनों और सेवा प्रमाणपत्रों को सत्यापित किए बिना छात्रों को विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश दिया गया था। 
विज्ञापन


कैसे सामने आया मामला?
केंद्रीय विद्यालय में संयुक्त औचक निरीक्षण के दौरान मामला सामने आया। इसी दौरान सीबीआई को विद्यालय में फर्जी दाखिले की बात पता चली। मामले की जांच करने पर पता चला कि प्रधानचार्य राजा ने अयोग्य छात्रों के माता-पिता के साथ साजिश रची और विभिन्न कक्षाओं में अयोग्य छात्रों को दाखिला दे दिया। जिसके लिए उसने माता-पिता से पैसे की वसूली भी की थी। आरोपी राजा के खिलाफ केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त से मंजूरी मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें