फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार पर सहयोग नहीं करने का आरोप, अनिल देशमुख मामले की जांच कर रही सीबीआई

Thu, 05 Aug 2021 05:11 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सीबीआई ने बॉम्बे उच्च न्यायालय में गुहार लगाई। इस दौरान सीबीआई ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अनिल देशमुख मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रही है, जबकि इस संबंध में उच्च न्यायालय आदेश जारी कर चुका है।
विज्ञापन
अनिल देशमुख - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र सरकार पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। बता दें कि राज्य सरकार के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। इसके अलावा सीबीआई ने मुंबई पुलिस के एक एसीपी द्वारा सीबीआई अधिकारी को धमकी देने की भी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने बॉम्बे उच्च न्यायालय में गुहार लगाई। इस दौरान सीबीआई ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अनिल देशमुख मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रही है, जबकि इस संबंध में उच्च न्यायालय आदेश जारी कर चुका है। इसके अलावा सीबीआई का आरोप है कि मामले की जांच के दौरान मुंबई पुलिस के एसीपी ने हमारे एक अधिकारी को धमकी दी। 



अनिल देशमुख पर यह है आरोप
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप है। ऐसे में उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस मामले में ईडी की ओर से कई समन जारी किए गए, लेकिन देशमुख हाजिर नहीं हुए। इसके अलावा सीबीआई भी अनिल देशमुख के कई ठिकानों पर छापेमारी भी कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें