एआईएमआईएम विधायक व नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ पुलिस ने तेलंगाना के करीमनगर थाने में धारा 153 ए के तहत मामला दर्ज किया है। तेलंगाना की स्थानीय अदालत ने अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था। अब उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
अदालत ने 23 जुलाई को अकबरुद्दीन ओवैसी के दिए भाषण को लेकर पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया था। अकबरुद्दीन सांसद असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई है और अपने तल्ख बयानों को लेकर विवादित व चर्चित रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में उन्हें जेल की सजा भी हुई थी।
हिंदू समुदाय पर हेट स्पीच को लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसे लेकर आज भी वह सियासी आलोचना का शिकार होते रहे हैं। बड़े भाई असदुद्दीन ओवैसी से भी अक्सर इसे लेकर सवाल पूछा जाता है।