फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंसे किरीट सोमैया : आईएनएस विक्रांत के लिए चंदा जुटाने में हेराफेरी का आरोप, संजय राउत बोले- बाप-बेटे को जेल जाना पड़ेगा

Thu, 07 Apr 2022 10:35 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राउत ने मंगलवार को सोमैया पर युद्धपोत आईएनएस विक्रांत के लिए चंदा जुटाने में धांधली का आरोप लगाया था। 
 
विज्ञापन
भाजपा नेता किरीट सोमैया (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में जारी सियासी के साथ कानूनी जंग तेज होती जा रही है। शिवसेना नेता संजय राउत के आरोप के बाद मुंबई पुलिस ने भाजपा नेता किरीट सोमैया व उनके पुत्र नील सोमैया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


राउत ने मंगलवार को सोमैया पर युद्धपोत आईएनएस विक्रांत के लिए चंदा जुटाने में धांधली का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने 57 करोड़ रुपये से अधिक की कथित हेराफेरी का मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपनगरीय मानखुर्द के ट्रॉम्बे पुलिस थाने में बुधवार शाम 53 वर्षीय पूर्व सैन्यकर्मी की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक रुपये का घोटाला नहीं हुआ : सोमैया
अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने कहा कि वह किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार हैं। कोई घोटाला नहीं हुआ है। विक्रांत निधि संग्रह अभियान में एक रुपये की हेराफेरी नहीं हुई है। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं किसी कार्रवाई से नहीं डरता हूं। सोमैया ने कहा कि संजय राउत आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन उन्हें साबित करने के लिए सबूत नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार को बेनकाब करते रहेंगे। 
विज्ञापन


सोमैया महाराष्ट्रद्रोही : राउत
सोमैया पर केस दर्ज होने के बाद गुरुवार को संजय राउत ने कहा कि सोमैया महाराष्ट्रद्रोही तो है ही, अब देशद्रोही भी साबित हो गए। आईएनएस विक्रांत के नाम पर करोड़ों रुपये जमाकर देश व जनता को ठगने वाले सोमैया बाप-बेटे को जेल जाना होगा। राष्ट्रीय भावना की कालाबाजारी करने वाली भाजपा से जवाब मांगना चाहिए। 

आईएनएस विक्रांत को बचाने का मामला
बुधवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोमैया पर वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगाया था। राउत ने कहा कि सोमैया ने आईएनएस विक्रांत को बचाने के अभियान के तहत लोगों से 50 करोड़ रुपये का चंदा किया, लेकिन वह पैसा उन्होंने राज्य के राजकोष में जमा नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें