फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो देखा और निकल पड़े अंधेरी! परीक्षा खत्म होते ही वडोदरा के तीन बच्चे भाग आए मुंबई, पैसा खर्च होते ही उड़े  होश

Thu, 07 Apr 2022 10:15 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दरअसल, इन बच्चों ने सोशल मीडिया में मुंबई के लोखंडवाला में डिजाइनर कपड़े सस्ती दरों में मिलने का एक वीडियो देखा था। इसे देख उनके मन में इन्हें खरीदने का भाव पैदा हुआ। फिर क्या था, तीनों सोमवार को वडोदरा से भाग निकले थे।
विज्ञापन
MUMBAI - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर मुंबई की चमक दमक समेत तमाम बातें ऐसी हैं, जो देशभर के बच्चों व युवाओं को लुभाती हैं। इसी के चलते अनेक लोग परिजनों को बिना बताए मुंबई भागकर आ जाते हैं। इनमें से कई कामयाबी की बुलंदी को चुमते हैं तो कई लौटकर बुद्धू घर को आए की कहावत चरितार्थ करते हैं। अनेक लोग ऐसे भी होते हैं गुमनामी की अंधेरी गलियों में भटक जाते हैं। बहरहाल हम बात कर रहे हैं वडोदरा के तीन गुमशुदा बच्चों की जो परीक्षा खत्म होते की परिजनों को बिना बताए मुंबई भाग आए थे। 

विज्ञापन


दरअसल, इन बच्चों, जिनमें एक लड़का व दो लड़कियां शामिल हैं, ने सोशल मीडिया में मुंबई के लोखंडवाला में डिजाइनर कपड़े सस्ती दरों में मिलने का एक वीडियो देखा था। इसे देख उनके मन में इन्हें खरीदने का भाव पैदा हुआ। फिर क्या था, तीनों सोमवार को वडोदरा से भाग निकले थे। अगले दिन सुबह वे सीधे मुंबई के महंगे लोखंडवाला इलाके में पहुंच गए। वहां उन्होंने अच्छी खरीदारी की। उधर, वडोदरा में इन बच्चों के परिजन उन्हें लापता देख हैरान हो गए और उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 

नवीं कक्षा में पढ़ते हैं तीनों
इन बच्चों के नाम नासरा मोइनखान पठान (16) अली मोहम्मद शकील अहमद सैयद (15) व मुस्कान वोहरा (15) हैं। ये वडोदरा के अकोटा इलाके के रहने वाले हैं। इन तीनों ने अंधेरी-लोखंडवाला इलाके का एक वीडियो देखा था। इसके बाद उन्होंने माता-पिता को बिना बताए मुंबई भागने की योजना बनाई और उसे अंजाम दे दिया। परेशान परिजनों ने सोमवार रात वडोदरा के जेपी रोड पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


तब आई परिजनों की याद
इन बच्चों ने मंगलवार को दिनभर अंधेरी लोखंडवाला इलाके में खाने-पीने की चीजों का जमकर लुत्फ लिया और खरीदारी की। इसमें उनके सारे पैसे खर्च हो गए। इसी दौरान उन्होंने मुंबई के ओशिवारा इलाके में एक आटो चालक की मदद मांगी। इन बच्चों ने आटो चालक से कहा कि वे मुसीबत में हैं, उनके पैसे खर्च हो गए हैं, इसलिए हमारे परिजनों से फोन पर बात करा दो। इस पर चालक ने अपना मोबाइल इन बच्चों को दिया। उन्होंने घर वालों से बात की और मुंबई में होने की बात बताई। 

इसके बाद परिजनों ने मुंबई में अपने रिश्तेदारों को खबर की। उन्होंने वडोदरा पुलिस को भी इन बच्चों के मुंबई में होने की सूचना दी। आखिरकार मुंबई पुलिस ने इन बच्चों को सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में लिया। उनके परिजनों व रिश्तेदारों के पहुंचने पर तीनों बच्चों को सौंपकर मंगलवार को सकुशल वडोदरा रवाना किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें