फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

First Woman Combat Aviator: लड़ाकू पायलट बनकर देश के आकाश की रक्षा करेंगी हरियाणा की कैप्टन अभिलाषा

Thu, 26 May 2022 10:02 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कैप्टन अभिलाषा बराक को कॉम्बेट एविएटर के रूप में आर्मी एविएशन कोर में शामिल किया गया। भारतीय सेना ने बताया कि उन्होंने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
कैप्टन अभिलाषा बराक देश की पहली महिला कॉम्बेट एविएटर बनीं - फोटो : Indian Armay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की पहली महिला आर्मी कोर के रूप में कैप्टन अभिलाषा बराक को बुधवार (25 मई) को भारतीय सेना में शामिल कर लिया गया। उन्हें कॉम्बेट एविएटर के रूप में आर्मी एविएशन कोर में शामिल किया गया। अभिलाषा देश की ऐसी पहली महिला बन गईं, जिन्होंने यह कारनामा कर दिखाया है।

विज्ञापन


भारतीय सेना के अनुसार, अभिलाषा बराक ने अपना प्रशिक्षण सफलतापू्र्वक पूरा कर लिया है, जिसके बाद उन्हें आर्मी एविएशन कोर में शामिल किया गया। बुधवार को उन्हें 36 सेना पायलट के साथ प्रतिष्ठित विंग में सम्मानित किया गया। 

गौरतलब है कि 15 महिला अधिकारियों ने आर्मी एविएशन में शामिल होने की इच्छा जताई थी, जिनमें से दो अधिकारियों का ही पायलट एप्टीट्यूड बैटरी टेस्ट और मेडिकल के बाद चयन हुआ था।
विज्ञापन


नई तकनीकी अपनाने के लिए तैयार रहें: वायुसेना प्रमुख 
इस बीच वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने कहा वायुसेना के रखरखाव कमांड के कर्मचारी पूर्वानुमान के साथ नई तकनीकी अपनाने की चुनौतियों को स्वीकार करें। वायुसेना प्रमुख नागपुर में आयोजित रखरखाव कमान के कमांडरों के सम्मेलन में शिरकत कर रहे थे। वायुसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वायुसेना प्रमुख ने युद्धक विमानों के रखरखाव में कमान के योगदान की सराहना की। उन्होंने विचारों और उसके क्रियान्वयन के तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत रखरखाव कमान की आत्मनिर्भरता को भी सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें