फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Canada Relation: भारत को लेकर नरम पड़े कनाडा के सुर; कहा- उनकी क्षेत्रीय अखंडता का होना चाहिए सम्मान

Mon, 07 Oct 2024 07:57 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

ओटावा में विदेशी हस्तक्षेप आयोग के समक्ष पेश हुए, कनाडा के विदेश मामलों के उप मंत्री डेविड मॉरिसन ने कहा कि 'कनाडा की नीति बहुत स्पष्ट है कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। एक भारत है, और यह बहुत स्पष्ट कर दिया गया है'।
विज्ञापन
पीएम मोदी और राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो (फाइल तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के विदेश मामलों के उप मंत्री डेविड मॉरिसन ने कहा है कि 'कनाडा की नीति बहुत स्पष्ट है कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। एक भारत है, और यह बहुत स्पष्ट कर दिया गया है'।
विज्ञापन


'भारत की क्षेत्रीय अखंडता पर हमारा रुख निरपेक्ष'
कनाडा ने कहा है कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता पर उसका रुख निरपेक्ष है - पिछले साल राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो की तरफ से हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंटों की संभावित संलिप्तता के आरोपों को लेकर दोनों देशों के बीच पैदा हुई दरार के बाद से यह पहला ऐसा बयान है। भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक, हरदीप सिंह निज्जर भी एक कनाडाई नागरिक था।

'भारत की क्षेत्रीय अखंडता का किया जाना चाहिए सम्मान'
ओटावा में विदेशी हस्तक्षेप आयोग के समक्ष पेश हुए, कनाडा के विदेश मामलों के उप मंत्री डेविड मॉरिसन ने कहा कि 'कनाडा की नीति बहुत स्पष्ट है कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। एक भारत है, और यह बहुत स्पष्ट कर दिया गया है'।
विज्ञापन


खालिस्तानियों की गतिविधियां भयानक- डेविड मॉरिसन
कनाडा में रहने वाले खालिस्तान समर्थक तत्वों की गतिविधियों के बारे में, उन्होंने कहा कि यह भयानक है, लेकिन वैध भी है। ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम में से कई लोग नहीं देखना चाहते, लेकिन ये अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के तहत संरक्षित हैं। हालांकि, एक भारत के बारे में घोषणा का उद्देश्य खालिस्तानियों के रुख पर ओटावा की स्थिति को स्पष्ट करना था, जिनमें से कई कनाडाई नागरिक हैं। इस टिप्पणी को भारत-कनाडा संबंधों को एक समान स्तर पर लाने के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है - जो लगातार गिरावट का सामना भी कर रहे हैं।

भारत ने कनाडा के खालिस्तान का केंद्र बनने पर जताई थी चिंता
राष्ट्रपति ट्रूडो ने कहा था कि भारत के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा और कनाडाई लोगों की सुरक्षा और कानून के शासन से जुड़े कुछ बहुत गंभीर मुद्दों पर बातचीत फिर से शुरू हो सकती है। पिछले साल, भारत ने जस्टिन ट्रूडो के आरोपों को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया था और कनाडा को खालिस्तान समर्थक सिखों का केंद्र बनने पर चिंता भी जताई थी। हालांकि कनाडा ने इसे स्वीकार नहीं किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें