फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: क्या जयशंकर और सीतारमण को तमिलनाडु की किसी भी सीट से उतारेगी भाजपा? अन्नाद्रमुक नेता ने पूछा सवाल

Fri, 01 Mar 2024 03:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

Tamil Nadu: अन्नाद्रमुक नेता के मुनुसामी ने सवाल किया कि क्या भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर को तमिलनाडु में किसी भी सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। 
विज्ञापन
एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण - फोटो : एक्स/डॉ. एस जयशंकर/निर्मला सीतारमण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनिंदा महीने ही शेष हैं। ऐसे में सियासी दलों के एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। इस बीच, अन्नाद्रमुक नेता केपी मुनुसामी ने शुक्रवार को कृष्णागिरी में कहा कि अगर भाजपा को वास्तव में भरोसा है कि तमिलनाडु में उसका जनाधार बढ़ा है तो क्या वह केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर को तमिलनाडु में किसी भी सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। 

विज्ञापन

बीते सोमवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया था कि सीतारमण और जयशंकर आगामी आम चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा था, यह लगभग तय है कि वे चुनाव लड़ेंगे। लेकिन पार्टी ने अभी इस बात पर फैसला नहीं किया है कि उनमें से किसको कर्नाटक से लड़ना चाहिए या दोनों को बाहर से लड़ना चाहिए।  

मीडिया रिपोर्ट में इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि जयशंकर या सीतारमण बंगलूरू से चुनाव लड़ेंगे। 2019 में भाजपा ने बंगलूरू की सभी तीन सीट पर जीत दर्ज की थी। सीतारमण राज्यसभा में कर्नाटक प्रतिनिधित्व करती हैं और तमिलनाडु व तेलंगाना से भी काफी अच्छी तरह से परिचित हैं।

मदुरै में जन्मीं सीतारमण ने जनवरी में अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले तमिलनाडु का दौरा किया था और कांचीपुरम में एक समारोह में शामिल हुईं थीं। वहीं, बंगलूरू में अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा हासिल करने वाले जयशंकर ने पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया था। 

भाजपा के हलकों में इस तरह की भी अटकलें हैं कि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल के तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी ने उन्हें फिर से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार नहीं बनाया। जिससे संसदीय चुनावों में उतरना लगभग तय है। 
विज्ञापन

चंद्रशेखर ने पार्टी के बंगलूरू केंद्रित चुनाव अभियानों का समर्थन किया था। लेकिन पार्टी के सूत्रों का कहना है कि भाजपा उन्हें तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ने के लिए कह सकती है। तिरुवनंतपुरम सीट से से अभी कांग्रेस के शशि थरूर सांसद हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें