फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन: आलू के साथ टमाटर और बैंगन की फसल पर भी कारगर, फसलों को बैक्टीरियल रोग से बचा सकता है कैल्शियम

Sun, 12 May 2024 05:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आलू के पौधों और जमीन के अंदर आलू में बैक्टीरियल विल्ट नामक रोग राल्स्टोनिया सोलानेसीरम स्पीशीज कॉम्प्लेक्स नामक फाइटोपैथोजेनिक बैक्टीरिया के एक समूह के कारण होता है। यह आलू के अलावा बैंगन, टमाटर जैसी अन्य फसलों में भी बैक्टीरियल विल्ट नामक रोग का कारण बनता है।
विज्ञापन
आलू (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैल्शियम आलू के पौधों को बैक्टीरियल विल्ट नामक रोग से लड़ने में मदद करता है। यह रोग बहते पानी और संक्रमित मिट्टी से आस-पास के क्षेत्रों में फैलता है। यह बात एक अध्ययन में सामने आई है, जिसके नतीजे अमेरिकन सोसाइटी फॉर माइक्रोबायोलॉजी के जर्नल एप्लाइड एंड एनवायर्नमेंटल माइक्रोबायोलॉजी में प्रकाशित हुए हैं। 

आलू के पौधों और जमीन के अंदर आलू में यह रोग राल्स्टोनिया सोलानेसीरम स्पीशीज कॉम्प्लेक्स नामक फाइटोपैथोजेनिक बैक्टीरिया के एक समूह के कारण होता है। यह आलू के अलावा बैंगन, टमाटर जैसी अन्य फसलों में भी बैक्टीरियल विल्ट नामक रोग का कारण बनता है। यह ऐसा रोग है जो बेहद कम समय में पौधे को संक्रमित कर सूखने के कगार पर पहुंचा देता है। 

अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं को तमाम प्रयोगों और परीक्षणों के बाद पता चला कि जब आलू के जीनोटाइप में ज्यादा मात्रा में कैल्शियम मौजूद था तो वह बैक्टीरियल विल्ट का अच्छी तरह से प्रतिरोध करने में सक्षम था। इसके अलावा जैसे-जैसे कैल्शियम की खुराक बढ़ाई गई वैसे-वैसे बैक्टीरिया के तेजी से बढ़ने की गति धीमी पड़ती गई। यही बात टमाटर और बैंगन में भी दिखाई दी। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एक बड़ी सफलता है।  

आलू के किसानों को सालाना 1,58,641 करोड़ का नुकसान 

विज्ञापन

इस शोध के नतीजे उन किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं जो दुनियाभर में आलू की खेती से जुड़े हुए हैं। बैक्टीरियल विल्ट एक ऐसा रोग है, जिसकी वजह से आलू किसानों को वैश्विक स्तर पर सालाना 1,58,641 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। 

किसानों के लिए मददगार साबित होगी यह खोज 
शोध अध्ययन का नेतृत्व कर रहीं मारिया इनेस सिरी के अनुसार हम इस बारे में और अधिक जानना चाहते हैं कि कैल्शियम, पौधों और बैक्टीरिया के बीच संबंधों को कैसे प्रभावित करता है, जिससे पौधे खुद की रक्षा कर पाते हैं। हालांकि, हमें इस बात का विश्वास है कि हमारी यह खोज किसानों के लिए मददगार साबित होगी। दुनियाभर के किसान अपनी आलू, टमाटर और बैंगन की फसलों को बैक्टीरियल विल्ट से बचाने के लिए कैल्शियम का सही उपयोग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें