फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना की बढ़ेगी ताकत : स्पेन से खरीदे जाएंगे परिवहन विमान, 16 तैयार मिलेंगे 40 को टाटा कंसोर्टियम बनाएगा

Wed, 08 Sep 2021 06:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने भारतीय वायुसेना के लिए 56 परिवहन विमानों की मंजूरी की इजाजत दे दी है। इनमें से 16 विमान तैयार मिलेंगे, जबकि 40 को देश में तैयार किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना के लिए 56 परिवहन विमान खरीदे जाएंगे। सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बुधवार को स्पेन से C-295 MW विमानों की खरीदी को मंजूरी दे दी। 16 विमान उड़ान भरने के लिए तैयार हालत में मिलेंगे, जबकि 40 विमानों को देश में टाटा कंसोर्टियम के नेतृत्व में बनाया जाएगा। 

विज्ञापन

 


स्पेन से 16 विमानों की खेप सौदे पर दस्तखत के 48 माह यानी चार साल में मिलेगी। वहीं बचे 40 विमानों को टाटा समूह के नेतृत्व में कंपनियों के समूह द्वारा 10 साल में भारत में तैयार किया जाएगा। 

पहली बार देश में निजी कंपनी बनाएंगी सैन्य विमान
सरकार ने कहा है कि यह पहली ऐसी परियोजना है, जिसमें किसी निजी कंपनी द्वारा सैन्य विमान का देश में उत्पादन किया जाएगा। सभी 56 विमानों में देश में बने इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट तैनात किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें