फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव परिणाम: कर्नाटक की मस्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा, बसवकल्याण पर भाजपा आगे

Sun, 02 May 2021 10:28 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी रविवार को आ रहे हैं। इसी के साथ अलग-अलग राज्यों की दो लोकसभा सीटों और 14 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी आज मतगणना शुरू हो गई। इन सीटों पर जनता ने किसे दी है अपने दिल में जगह? यहां जानें उप चुनाव से संबंधित पल पल की अपडेट...
 
विज्ञापन
उप चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी रविवार को आ रहे हैं। इसी के साथ अलग-अलग राज्यों की दो लोकसभा सीटों और 14 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी आज मतगणना शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों में कर्नाटक की लोकसभा सीट बेलगाम में कांग्रेस आगे हैं। राजस्थान में विधानसभा उप चुनाव में राजसमंद में भाजपा और सहाड़ा में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि मध्यप्रदेश की दमोह विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। कोरोना बचाव संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करते हुए मतगणना जारी है। इन सीटों पर जनता ने किसे दी है अपने दिल में जगह? यहां जानें उप चुनाव से संबंधित पल पल की अपडेट...

विज्ञापन


राजस्थान: दो सीट पर कांग्रेस, एक पर भाजपा का कब्जा
राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों- राजसमंद, सहाड़ा और सुजानगढ़ सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। सुजानगढ, सहाड़ा सीट पर कांग्रेस और राजसमंद में भाजपा ने जीत दर्ज की। सहाड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार गायत्री त्रिवेदी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है, जबकि राजसमंद से भाजपा उम्मीदवार किरण माहेश्वरी की बेटी दीप्ति माहेश्वरी की जीत का अंतर सबसे कम रहा है। सुजानगढ़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज मेघवाल करीब 35,500 वोट के अंतर से जीत हासिल की है। तीनों सीटों पर दिवंगत विधायकों के परिजनों को दोनों पार्टियों ने टिकट दिए थे, सहानुभूति की लहर के चलते उनके परिजन तीनों सीटों पर जीतने में कामयाब रहे हैं। 

मप्र: दमोह विधानसभा सीट पर कांग्रेस की बढ़त
मध्यप्रदेश के विधानसभा सीट दमोह पर हुए उप चुनाव परिणाम के लिए रविवार सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। मतगणना 26 राउंड में होगी। यहां दमोह में दो महिलाओं समेत 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां भाजपा की ओर से राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस की तरफ से अजय टंडन चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेसी प्रत्याशी अजय टंडन करीब 15 हजार वोटों से आगे हैं।

विज्ञापन

गुजरात: मोरवा हदफ विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत

गुजरात के पंचमहल जिले की मोरवा हदफ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव पर भाजपा की जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशी निमिषा सुथार ने अपने प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कटारा को 45,649 वोटों से हराया है। बता दें कि 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र खांट ने जीत हासिल की थी, लेकिन फर्जी जाति प्रमाण के चलते विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें विधायक पद से निलंबित कर दिया था। मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी कि कुछ दिन पहले ही भूपेंद्र खांट की बीमारी के चलते मौत हो गई। इसके बाद मोरवा हदफ विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को उपचुनाव कराए गए।

कर्नाटक: मस्की विधानसभा सीट पर जीत की ओर कांग्रेस 
कर्नाटक की मस्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बासनगौड़ा तुरविहल जीत की ओर हैं। कांग्रेस के तुरविहल को 39,790 मत यानी कुल 60.41 प्रतिशत वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी प्रतापगौड़ा पाटिल 24,516 मत यानी 37.22 फीसदी वोट मिले। वहीं बसवकल्याण विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शरणु सलगर बढ़त बनाए हुए हैं। मिजोरम की सरछिप विधानसभा सीट पर जोरम पीपुल्स मुवमेंट पार्टी के प्रत्याशी लालदुहोमा ने जीत हासिल की है। वहीं तेलंगाना की नागार्जुन सागर विधानसभा सीट पर तेलंगाना राष्ट्रीय समिति के प्रत्याशी नौमूला भगत विजयी हुए हैं। 

झारखंड:  मधुपुर उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी हफीज-उल-हसन की जीत

झारखंड में मधुपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के हफीज-उल-हसन ने भाजपा के उम्मीदवार गंगानारायण सिंह को 5,247 वोट से हरा दिया है। 
बता दें कि राज्य के पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का पिछले वर्ष तीन अक्तूबर को निधन हो जाने से यह सीट खाली हुई थी। 

आंध्र प्रदेश: तिरुपति लोकसभा सीट पर वाईएसआरसी की बढ़त

आंध्र प्रदेश की तिरुपति लोकसभा सीट पर युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसी) प्रत्याशी मद्दीला गुरु मूरति 626108 वोटों से जीत हासिल की। बता दें कि आंध्र प्रदेश की तिरुपति लोकसभा सीट से वाइएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद बी दुर्गाप्रसाद के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। दोनों सीटों पर 17 अप्रैल को चुनाव हुए थे।

कर्नाटक: बेलगाम लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत  
कर्नाटक की बेलगाम लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अंगडी मंगल सुरेश ने 440327 वोटों से जीत हासिल की है। बता दें कि केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के बाद कर्नाटक की बेलगाम सीट खाली हुई थी, जिस पर 17 अप्रैल का चुनाव हुए थे। 

तमिलनाडु: कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पिछड़े
तमिलनाडु में कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझानों में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के विजय वसंत से 58,813 मतों से पीछे चल रहे हैं। बता दें कि इस सीट पर उपचुनाव कांग्रेस के नेता एस वसंत कुमार के निधन के बाद जरूरी हो गया था। पिछले साल कोविड-19 के कारण उनकी मौत हो गई थी। वसंत कुमार के बेटे विजय वसंत को पोन राधाकृष्णन के सामने उतारा गया है, जो पूर्व में 2014 में इस सीट से जीत चुके हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, विजय वसंत को दोपहर 1:40 बजे तक 55.1 प्रतिशत मत जबकि राधाकृष्णन को 36.9 प्रतिशत मत मिले हैं।
 
विज्ञापन

इन तीन सीटों पर हुआ था लोकसभा चुनाव

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के बाद कर्नाटक की बेलगाम सीट खाली हुई थी। आंध्र प्रदेश की तिरुपति लोकसभा सीट से वाइएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद बी दुर्गाप्रसाद के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। वहीं तमिलनाडु की कन्याकुमारी लोकसभा सीट कांग्रेस के नेता एस वसंत कुमार के निधन खाली हुई थी। इन तीनों सीटों पर 17 अप्रैल को चुनाव हुए थे।

इन विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव 
वहीं 11 राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। राजस्थान की सहारा, सुजानगढ़ और राजसमंद विधानसभा सीट, कर्नाटक की बसवकल्याण और मस्की विधानसभा सीट, गुजरात की मोरवा हदफ विधानसभा सीट, झारखंड की मधुपुर विधानसभा सीट, मध्यप्रदेश की दमोह विधानसभा सीट, महाराष्ट्र की पंढरपुर विधानसभा सीट, मिजोरम की सरछिप विधानसभा सीट, नगालैंड की नोकसेन विधानसभा सीट, ओडिशा की पिपिली विधानसभा सीट, तेलंगाना की नागार्जुन सागर विधानसभा सीट और उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को चुनाव हुए थे। इन सीटों पर हुए चुनाव परिणाम के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें