फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget: कांवड़ यात्रा में नेमप्लेट विवाद पर संसद में होगा हंगामा! राहुल गांधी को मिला बड़ा मुद्दा

Sun, 21 Jul 2024 08:03 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Budget: विपक्ष बजट सत्र के दौरान सरकार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदारों के अपनी नेमप्लेट लगाने के मुद्दे पर घेर सकता है। इसके साथ-साथ विपक्ष सरकार को महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी घेर सकता है।
विज्ञापन
कांवड यात्रा नेमप्लेट विवाद को संसद में उठा सकता है विपक्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार 22 जुलाई से शुरू हो रहा संसद का बजट सत्र खासा हंगामेदार हो सकता है। विपक्ष सरकार को यूपी और उत्तराखंड सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदारों के अपनी नेमप्लेट लगाने के मुद्दे पर घेर सकता है। इसके साथ-साथ विपक्ष सरकार को महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी घेर सकता है। एनडीए के कुछ सहयोगियों ने भी कुछ मुद्दों पर असहमति जताई है, लिहाजा सरकार को बजट सत्र में परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। 23 जुलाई को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। 

विज्ञापन


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हमेशा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के निर्देश पर चलने के आरोप लगाते रहे हैं। नौ जुलाई को ही केंद्र सरकार ने एक आदेश जारी कर सरकारी कर्मचारियों द्वारा आरएसएस की गतिविधियों में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध हटा लिया है। ऐसे में राहुल गांधी को केंद्र सरकार पर हमला करने का एक और बड़ा कारण मिल सकता है। इस मुद्दे पर केंद्र और विपक्ष में जोरदार टकराव देखने को मिल सकता है। 

पिछले सत्र में आम आदमी पार्टी ने अपने नेताओं को राजनीतिक कारणों से जेल में डालने का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। चूंकि, इस बार आम आदमी पार्टी यह आरोप लगा रही है कि केजरीवाल को जेल में जान का खतरा है और उनके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है, आप नेता इसे लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोल सकते हैं। 
विज्ञापन


हिमंत बिस्वा सरमा की असम सरकार ने हाल ही में मुसलमानों के द्वारा नाबालिग लड़कियों से विवाह करने पर रोक लगाने संबंधी कड़ा प्रस्ताव रखा है। मुसलमानों की कथित तौर पर बढ़ती आबादी पर भी सरकार ने रोक लगाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई है। ऐसे में विपक्षी इन मुद्दों को लेकर भी सरकार पर हमला बोल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें