फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: बीएसएफ और असम राइफल्स ने चलाया संयुक्त तलाशी अभियान, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Wed, 27 Dec 2023 10:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

बीएसएफ और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने बुधवार दोपहर बाद शाम को चार बजे से छह बजे तक थौबल जिला अंतर्गत क्वारोक मारिंग के सामान्य क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। 
विज्ञापन
असम राइफल्स। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के थौबाल जिले में बीएसएफ और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने बुधवार को तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया। बरामद वस्तुओं को थौबल जिला पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीएसएफ और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने बुधवार दोपहर बाद शाम को चार बजे से छह बजे तक थौबल जिला अंतर्गत क्वारोक मारिंग के सामान्य क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। 

विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। इसमें एक 9 एमएम पिस्टल, तीन 9 मिमी मैगजीन, एक 9 मिमी सीएमजी और एक मैगजीन, एक एके-47 असॉल्ट राइफल, तीन एके-47 असॉल्ट राइफल का बॉयनेट, दो 5.56 मिमी इंसास राइफल का बॉयनेट, एक मोटोरोला सेट, तीन स्टन शैल (सामान्य) और तीन नं.36 एचई ग्रेनेड बरामद हुए। ऑपरेशन के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। बरामद वस्तुओं को थौबल जिला पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें