फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: ग्लासगो में होने जा रहे कॉप-26 सम्मेलन में पेरिस में किए गए पुराने वादे याद दिलाएगा भारत

Sat, 23 Oct 2021 08:36 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

कॉप-26 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, पर्यावरण क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, मंत्रालय के अधिकारी व संबंधित अन्य टीमें हिस्सा लेंगी। पर्यावरण सचिव रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने सम्मेलन को लेकर बताया कि पेरिस सम्मेलन में क्लाइमेट फाइनेंस को लेकर अहम वादा किया गया था, भारत उस पर ज्यादा कार्रवाई चाहता है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन पर होने जा रहे संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (कॉप-26) में भारत दुनिया के विकसित देशों के सामने सालों से लंबित जटिल मुद्दे उठाने के साथ पेरिस सम्मेलन के दौरान हुए समझौतों और वादों की याद दिलाएगा।

विज्ञापन


कॉप-26 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, पर्यावरण क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, मंत्रालय के अधिकारी व संबंधित अन्य टीमें हिस्सा लेंगी। पर्यावरण सचिव रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने सम्मेलन को लेकर बताया कि पेरिस सम्मेलन में क्लाइमेट फाइनेंस को लेकर अहम वादा किया गया था, भारत उस पर ज्यादा कार्रवाई चाहता है। जो देश कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए काम कर रहे हैं उन्हें कार्बन क्रेडिट मिलना चाहिए।

2025 तक सौ अबर डॉलर प्रति वर्ष का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभी पहले का भी बाकी है। सचिव के मुताबिक बिगड़ते पर्यावरण से होने वाले नुकसान व क्षति को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा जाएगा। द्वीप वाले देशों पर तापमान का प्रभाव पड़ रहा है इसलिए हमें हर्जाना मिले। सम्मेलन में इस पर सैद्धांतिक मंजूरी मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें