फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा: ब्रिगेडियर एलएस लिद्दड़ की बेटी और पत्नी ने दी अंतिम विदाई, नम आंखों से आशना बोलीं- मेरे पिता हीरो थे..

Fri, 10 Dec 2021 01:44 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गीतिका लिद्दड़ ने बताया कि ज़िंदगी बहुत लंबी है, अब अगर भगवान को ये ही मंजूर है तो हम इसके साथ ही जिएंगे। वो एक बहुत अच्छे पिता थे, बेटी उन्हें बहुत याद करेगी। ये एक बहुत बड़ा नुकसान है।
विज्ञापन
आशना लिड्डर , ब्रिगेडियर लिड्डर की बेटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का एमआई -17 हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अलावा 11 अन्य सैन्य अधिकारियों की जान चली गई। इस हादसे में जान गंवाने वालों में ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर भी थे। ब्रिगेडियर लिद्दड़ को दिल्ली में शुक्रवार को अंतिम विदाई दी गई।  

विज्ञापन


इस दौरान उनकी पत्नी ने गीतिका लिद्दड़ ने कहा, हमें हंसते हुए उन्हें अंतिम विदाई देनी चाहिए। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गीतिका लिद्दड़ ने बताया कि ज़िंदगी बहुत लंबी है, अब अगर भगवान को ये ही मंजूर है तो हम इसके साथ ही जिएंगे। वो एक बहुत अच्छे पिता थे, बेटी उन्हें बहुत याद करेगी। ये एक बहुत बड़ा नुकसान है।




आशना लिद्दड़ का छलका दर्द
वहीं, ब्रिगेडियर एल.एस.लिद्दड़ की बेटी आशना लिद्दड़ ने कहा कि मेरे पापा मेरे साथ 17 साल तक रहे, हम उनकी अच्छी यादें अपने साथ लेकर चलेंगे। ये एक राष्ट्रीय क्षति है,  मेरे पापा मेरे बेस्ट फ्रेंड और मेरे हीरो थे। वो बहुत खुश मिजाज इंसान थे। शायद हमारी किस्मत में यही था। वे मेरे सबसे बड़े प्रेरक थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें