फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल : कोट्टयम के सैंट थॉमस कॉलेज में छात्रा की पेपर कटर से गला रेतकर हत्या

Fri, 01 Oct 2021 05:59 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टयम

सार

पुलिस के अनुसार आरोपी अभिषेक बैजू ने अपनी सहपाठी नीतीनमोल पर उस वक्त हमला किया, जब वह सुबह कॉलेज से परीक्षा देकर निकल रही थी।
विज्ञापन
कोट्टयम के सैंट थॉमस कॉलेज में छात्रा की गला रेतकर हत्या। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कोट्टयम जिले के पाला क्षेत्र में हत्या की वारदात सामने आई है । सैंट थॉमस कॉलेज में एक छात्र ने अपनी 22 साल की सहपाठी की तेजधार पेपर कटर से गला रेतकर हत्या कर दी।  
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार आरोपी अभिषेक बैजू ने अपनी सहपाठी नीतीनमोल पर उस वक्त हमला किया, जब वह सुबह कॉलेज से परीक्षा देकर निकल रही थी। आरोपी ने पेपर कटर से उसके गले पर वार किया। सैंट थॉमस कॉलेज सरकार की मदद से चलने वाली संस्था है। जिसका संचालन सायरो मालाबार चर्च करता है।  
 
गार्ड के सामने हुई वारदात
घटना के चश्मदीद एक सिक्योिटी गार्ड ने बताया कि उसने आरोपी को और पिड़िता को परिसर में ही बहसबाजी करते हुए देखा। अगले ही पल आरोपी ने नीतीनोमोल के गले को पकड़ रखा था। गार्ड को पेपर कटर तो नहीं दिखा लेकिन कुछ ही सेकंड में खून बहता हुआ दिखने लगा। उसने जल्दी से प्रिंसिपल को फोन किया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिड़िता को लोगों ने पास के हॉस्पिटल ले पहुंचाया, लेकिन घाव गहरा होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।    
विज्ञापन

 
गार्ड के अनुसार आरोपी अभिषेक ने अपने हाथों से खून पोंछा और वहां तब तक बैठा रहा जब तक की पुलिस नहीं आ गई। आरोपी ने पेपर कटर का प्रयोग किया था। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। नीतीनमोल थालायोलापरमभू की रहने वाली थी जबकि अभिषेक एर्नाकुलम के पास कुथट्टकुलम का रहने वाला था। दोनो एक ही कॉलेज में बैचलर ऑफ वोकेशन के आखिरी साल में थे।  
 
पिड़िता ने ठुकराया था प्रेम आग्रह
स्थानीय मीडिया के अनुसार पिड़िता ने अभिषेक के प्रेम आग्रह को ठुकरा दिया था, इसलिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार अब तक इस वारदात की वजह साफ नहीं हो पाई है। आरोपी अभी मानसिक रूप से ठीक नहीं है। उससे पूछताछ के बाद ही इस बात का पता चल सकेगा की उसने ये अपराध क्यों किया।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें