फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद: असम व मिजोरम तटस्थ केंद्रीय बल तैनात करने पर हुए सहमत

Thu, 29 Jul 2021 02:48 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • हिंसक संघर्ष के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बुलाई गई बैठक
  • दोनों राज्य केंद्र के साथ तालमेल से केंद्रीय शांति सुरक्षा बल की मदद करेंगे
  • समझौते पर दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी ने हस्ताक्षर किए
विज्ञापन
असम-मिजोरम सीमा विवाद - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम और मिजोरम सीमा पर हिंसक संघर्ष के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बुलाई गई बैठक में दोनों राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुखों ने राजमार्ग संख्या 306 के पास तटस्थ केंद्रीय बलों की तैनाती पर सहमत हो गए।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बैठक में यह भी फैसला हुआ कि दोनों राज्य केंद्र के साथ तालमेल से केंद्रीय शांति सुरक्षा बल की मदद करेंगे। साथ ही इस विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत जारी रखेंगे। इस आशय के समझौते पर दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी ने हस्ताक्षर किए।

बता दें कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब राज्य की सीमा को लेकर हिंसक झड़प का आरोप दो राज्यों असम व मिजोरम के मुख्यमंत्री एक-दूसरे पर लगा रहे हैं। असम पुलिस के छह जवानों की मौत के बाद दोनों राज्यों की पुलिस एक-दूसरे के खिलाफ खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरामथांगा भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय भी एक्शन में आया है और मामले को सुलझाने के लिए संवेदनशील इलाके में सीआरपीएफ की चार टीमों को तैनात कर दिया गया है।  

संवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ तैनात
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्रालय ने मामले को सुलझाने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। वहीं दोनों राज्यों को शीर्ष अधिकारी लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे। खुफिया विभाग के कई अधिकारियों ने भी सीमा पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में सीरआरपीएफ की चार टीमों को तैनात करने के साथ ही 6 टीमों को तैयार रहने को कहा गया था। 

इससे पहले दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पर गुहार लगाते हुए नजर आए थे जबकि घटना के एक दिन पहले ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिलांग में आयोजित एक बैठक में सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें