बालीवुड के दबंग सलमान खान के बड़े भाई अभिनेता अरबाज खान क्रिकेट सट्टेबाजी में फंसते नजर आ रहे हैं। आईपीएल सट्टेबाजी में नाम सामने आने के बाद उनसे ठाणे की क्राइम ब्रांच ऑफिस में पूछताछ जारी है।
इससे पहले, ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटार्सन सेल ने आईपीएल पर सट्टेबाजी के संदेह में उन्हें समन भेजा था। एंटी एक्सटॉर्शन सेल के वरिष्ठ इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया था कि सट्टेबाजी में कनेक्शन सामने आने के बाद अरबाज को समन भेजा गया है। शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता का बयान दर्ज किया जाएगा।
सट्टेबाजी का ऑनलाइन बाजार चलाने के कथित आरोपी सोनू जालान की गिरफ्तारी के बाद अरबाज की कथित संलिप्तता का खुलासा हुआ है। बता दें कि ठाणे की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने मंगलवार को सोनू जलान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह अरबाज के घर बांद्रा पहुंचकर समन दिया और पूछताछ के लिए उन्हें उपस्थित होने के लिए कहा।