फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: रायपुर रेलवे स्टेशन पर धमाका, सीआरपीएफ के चार जवान घायल

Sat, 16 Oct 2021 09:48 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

जानकारी के मुताबिक, धमाका सीआरपीएफ की ही स्पेशल ट्रेन में तब हुआ, जब इग्नाइटर से भरा बक्सा एक डिब्बे की फर्श पर गिर गया।
विज्ञापन
रायपुर रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित रेलवे स्टेशन में शनिवार को धमाका हो गया। जानकारी के मुताबिक, धमाका सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन में सुबह 6.30 बजे हुआ। जब इग्नाइटर से भरा बक्सा एक डिब्बे की फर्श पर गिर गया।
विज्ञापन


रायपुर पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ की 211 बटालियन के जवान जम्मू से स्पेशल ट्रेन में जा रहे थे। उनके साथ में ग्रेनेड रखे थे, जो कि बक्से में बंद कर रखे गए थे। यही बक्सा एक बोगी की फर्श पर गिरा, जिससे जबरदस्त धमाका हुआ और चार जवान घायल हो गए।



रायपुर के एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि यह ट्रेन ओडिशा के झारसुगुड़ा से जम्मू जा रही थी। घटना में चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। एक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है, जबकि तीन अन्य प्राथमिक उपचार के बाद सीआरपीएफ ट्रेन से ही रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें