फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे देश में राष्ट्रवाद की मुहिम चलाएगा भाजपा युवा मोर्चा, सालभर तक चलेंगे कार्यक्रम

Fri, 13 Aug 2021 03:41 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि वे 15 अगस्त को इस अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम में उदयपुर में और लद्दाख में होने वाले समापन समारोह में शामिल होंगे...
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा की प्रेसवार्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा आगामी 15 अगस्त से एक साल के लिए विशेष कार्यक्रम चलाएगा। 15 अगस्त को देश के हर मंडल में 15 युवा एकत्र होकर राष्ट्रगान का पाठ करेंगे। वे इन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड भी करेंगे। इसके अलावा, 15 अगस्त से अगले तीन दिन तक देश के 75 स्थानों पर मैराथन कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान युवा संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान पूरे देश में मिलाकर 12750 किमी यात्रा की दूरी तय की जाएगी।

विज्ञापन


BJYM अध्यक्ष और भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि वे 15 अगस्त को इस अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम में उदयपुर में और लद्दाख में होने वाले समापन समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के युवाओं को राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत करने का अभियान है। इसके माध्यम से देश के शहीदों को याद किया जायेगा और उनके महान बलिदान को याद किया जायेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें