फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता का शव बांस के ढांचे से लटका मिला, टीएमसी पर लगा आरोप

Thu, 06 Jan 2022 03:45 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीपुरद्वार

सार

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर बक्सा फीडर रोड को कुछ देर के लिए जाम कर दिया।
विज्ञापन
BJP vs TMC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में भाजपा युवा शाखा के एक नेता का शव बांस के ढांचे से लटका मिला है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा स्थानीय समिति के सदस्य शुवरो ज्योति घोष बुधवार को बंचुकमरी क्षेत्र के घाघरा गांव में अपने आवास के पास लटके पाए गए।

विज्ञापन


भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने उनकी हत्या की है वहीं राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने इस आरोप से इनकार किया है। भाजपा की राज्य इकाई ने ट्विटर पर लिखा, टीएमसी के बदमाशों ने अलीपुरद्वार विधानसभा के 22 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता शुभ्रो ज्योति घोष की हत्या कर दी। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में अत्याचारी कानून चलाती हैं। बंगाल के लोग इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।  

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर बक्सा फीडर रोड को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। घोष मंगलवार शाम से लापता थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनकी मौत के पीछे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें