फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौर्या की दो टूक, यूपी में नहीं करेंगे रालोद से गठबंधन

Mon, 16 May 2016 08:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी राज्य के विधान सभा चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करने जा रही है। भाजपा राज्य में किसी से भी गठबंधन करने की बजाय अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और दो तिहाई बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को यह बयान उस वक्त दिया है जब भाजपा की यूपी में अजित सिंह की पार्टी रालोद के साथ गठबंधन की खबरें तेजी से उभर कर सामने आ रही हैं। मौर्य यूपी में चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात करने यहां आए थे। माना यही जा रहा था कि इस मुलाकात का एक बड़ा एजेंडा रालोद के साथ गठबंधन हो सकता है, लेकिन मौर्य के बयान ने गठबंधन को लेकर स्थिति को पेचीदा बना दिया है।

मौर्य ने यहां तक कहा कि उनकी पार्टी राज्य में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी बल्कि किसी भी दल को उनके साथ जुड़ना है तो पार्टी चुनाव चिन्ह कमल के तले आकर चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'अकेले दम पर सरकार बनाएगी बीजेपी'

गुलाबबाग स्थित भाजपा कार्यालय पर केशव प्रसाद मौर्य।
मौर्य ने यह भी कहा कि जिस तरह लोकसभा में पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 80 में से 73 सीटें हासिल कीं। उसी तरह राज्य में भाजपा 265 सीटें हासिल कर अकेले दम पर सरकार बनाएगी।

कुछ समय से रालोद के साथ भाजपा के गठबंधन की खबरें तेजी से सामने आ रही थीं। कहा यह भी जा रहा था कि गठबंधन की एक शर्त अजित सिंह को राज्य सभा में भेजना है, लेकिन इस शर्त पर बात नहीं बनी।

हालांकि मौर्य ने यह भी साफ किया कि विधान सभा चुनाव में पार्टी का एजेंडा राम मंदिर नहीं बल्कि मोदी सरकार की ओर से किए गए विकार्स कार्य और समाजवादी पार्टी सरकार के कुशासन के साथ राज्य में बदतर कानून व्यवस्था होगी। मौर्य ने आशा व्यक्त की कि राम मंदिर पर उच्च न्यायालय का फैसला जल्द और मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ होगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें