फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार की हत्या के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: नीतीश कुमार

Mon, 16 May 2016 04:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने दिया हर संभव कार्रवाई का भरोसा - फोटो : Getty
विज्ञापन
बिहार के सिवान जिले में हुए एक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ की हत्या के बाद नीतीश सरकार को विपक्ष ने कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस बीच नीतीश ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि पत्रकार की हत्या में शामिल अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


हत्या की आलोचना करते हुए नीतीश ने कहा, 'बिहार में जो कुछ भी हो रहा है मैं उससे दुखी हूं। मैं प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि जो भी दोषी है उसे बख्शा नहीं जाएगा।' गौरतलब है कि हिन्दुस्तान समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन (42) की शुक्रवार की शाम कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी। इस हमले की निंदा करते हुए नीतीश ने हर संभव कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पत्रकार के परिवार को मुआवजे की मांग

पत्रकार राजदेव रंजन - फोटो : ANI
नीतीश कुमार इस वक्त यूपी के दौरे पर हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की पकड़ मजबूत करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस दौरान जब नीतीश लखनऊ पहुंचे तो वहां कई पत्रकारों ने उनसे मुलाकात कर उचित कार्रवाई की मांग की और राजदेव के परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की।

पत्रकारों की मांग को ध्यान से सुनते हुए नीतीश ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर संभव कार्रवाई करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल राजदेव हत्याकांड के सिलसिले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में जो बातें सामने आई उससे इसी बात का पता चलता है कि राजदेव की खबरों की वजह से कई अपराधी भयभीत हो गए थे जिसकी वजह से उन्हें रास्ते हटाने के लिए उनकी हत्या कर दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें