तिवारी दिल्ली में बहुत लोकप्रिय रहे हैं। अपने लोकसभा क्षेत्र में उन्होंने बहुत कामकाज भी कराया है और वे अपने लोकसभा क्षेत्र में हमेशा सक्रिय भी रहते हैं। जनता के काम के लिए लगातार अपनी उपलब्धता बढ़ाकर भी उन्होंने पार्टी नेताओं के बीच अपनी विश्वसनीयता को मजबूत करने का काम किया है। यही कारण है कि इस बार उन्हें ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी देकर उन्हें प्रमोट किया जा सकता है।
राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि बड़े स्टार चेहरों को चुनावी मैदान में उतारकर भाजपा इस बार 370 से ज्यादा सीटों की संख्या पार करना चाहती है। उसके साथ-साथ एनडीए के 400 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति अपनाई जा रही है। इसलिए हर सीट पर चुन-चुनकर ऐसे लोगों को मैदान में उतारा जा रहा है जिनकी जीत पर किसी प्रकार का संशय न हो। इसी कारण कई बड़े स्टार चेहरों के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है।