फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: ULFA छोड़ने वालों और लापता बागियों के परिजनों को सरकार ने दी मदद, दो साल में 9583 परिवारों का पुनर्वास

Sat, 02 Mar 2024 12:53 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यहां पुनर्वास अनुदान वितरण के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान, सीएम ने श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में उल्फा के पूर्व कैडरों और परिवार के सदस्यों को वित्तीय अनुदान दिया।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुनर्वास अनुदान वितरण के कार्यक्रम में भाग लिया। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम सरकार ने शनिवार को गुवाहाटी में सरकार की पुनर्वास योजना के तहत 900 से अधिक पूर्व उल्फा कैडरों को वित्तीय अनुदान प्रदान किया। जिन्हें अनुदान मिला है उसमें कुछ ऐसे कैडर के परिवार भी शामिल हैं, जो फिलहाल लापता हैं।

विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यहां पुनर्वास अनुदान वितरण के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान, सीएम ने श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में उल्फा के पूर्व कैडरों और परिवार के सदस्यों को वित्तीय अनुदान दिया।
   
सरमा ने उल्फा के पूर्व कैडरों को वित्तीय अनुदान वितरित किया। कुल 936 कैडर और उनके परिवार के सदस्यों को पुनर्वास अनुदान दिया गया। 
 
अलग-अलग समय पर किया था आत्मसमर्पण
इससे पहले, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले कुल 852 कैडर और लापता 84 कैडर के परिवारों को वित्तीय अनुदान दिया गया। अनुदान प्राप्त करने वाले कैडरों ने अलग-अलग समय पर आत्मसमर्पण किया था और तब से वार्ता समर्थक गुट में बने हुए हैं। 
विज्ञापन


बता दें, पिछले साल दिसंबर में केंद्र, राज्य सरकार और उल्फा के वार्ता समर्थक गुट के बीच त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

दो साल में नौ हजार से ज्यादा को मिला पुनर्वास
अधिकारी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की आत्मसमर्पण-सह-पुनर्वास योजना और असम सरकार की स्वावलंबन योजना के तहत पिछले दो वर्षों में असम सरकार द्वारा विभिन्न विद्रोही समूहों के कुल 9,583 आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों का पुनर्वास किया गया है। योजनाओं की सफलता दर 80 फीसदी होने का अनुमान है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें