फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता ने गांधी परिवार पर साधा निशाना, बोले- चीन के साथ सीमा विवाद ‘निजी और दुर्भाग्यपूर्ण’ विरासत 

Tue, 21 Jul 2020 04:12 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुधांशु त्रिवेदी
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा, चीन के साथ सीमा विवाद भारत की विदेश और रक्षा नीति की समस्या होने के बजाय ‘निजी और दुर्भाग्यपूर्ण विरासत’ अधिक है। राहुल गांधी के परिवार को चीन की रणनीतिक योजना समझने में चार दशक लग गए, जबकि यह 1950 में ही स्पष्ट हो गया था कि पड़ोसी देश ने भारत में सड़क बनाई थी। जवाहर लाल नेहरू और मनमोहन सिंह अकादमिक रूप से दो सबसे योग्य प्रधानमंत्री थे, लेकिन वे भी चीनी डिजाइन को समझ नहीं पाए। 
विज्ञापन


त्रिवेदी ने कहा, राहुल गांधी को शेखी दिखाने की आदत पड़ चुकी है। उनके ऐसा करने को राष्ट्रहित को नुकसान पहुंचाने और सकारात्मक व मजबूत विपक्ष की भूमिका नहीं निभाने के तौर पर देखा जाता है। आरएसएस और जनसंघ ने 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में तत्कालीन कांग्रेस सरकार का साथ दिया था। यहां तक की नेहरू ने आरएसएस और जनसंघ की सराहना की थी। राहुल का मोदी सरकार पर हमला करना आधारहीन और विवेकहीन है। 

पीएम से प्रेरणा लें राहुल 

‘राहुल गांधी पीएम मोदी पर हमला कर देश का अपमान कर रहे हैं। मोदी को जनता ने प्रचंड बहुमत दिया है। आज मोदी वैश्विक नेता हैं, जिनका नेतृत्व पूरे विश्व में सराहा जाता है। पीएम से जलने के बजाय राहुल को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- शाहनवाज हुसैन, भाजपा प्रवक्ता  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें