फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs WI: दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की बड़ी जीत, वेस्टइंडीज के साथ सीरीज में 1-1 की बराबरी

Tue, 21 Jul 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : social media
विज्ञापन

इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टेस्ट में बड़ी जीत हासिल की। मेहमान टीम ने वेस्टइंडीज को 113 रनों से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। 

विज्ञापन


इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 469 रन बनाकर घोषित की। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 287 रन बना सकी। इंग्लैंड ने दूसरी पारी पांचवें दिन 3 विकेट पर 129 रन बनाकर घोषित की और मेहमान टीम को जीत के लिए 312 रन का लक्ष्य दिया।

वेस्टइंडीज ने खेल के पांचवें व अंतिम दिन दूसरी पारी में 198 रन ही बना सकी और 113 रन से मैच हार गई। इंग्लैंड की तरफ से डॉम सिबले ने 120 और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 176 ने शानदार शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


मेजबान टीम की तरफ से गेंदबाजी में स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स ने पांच विकेट बेहतरीन गेंदबाजी की। ब्रॉड ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर छह विकेट (3+3) लिए जबकि वोक्स ने कुल मिलाकर पांच विकेट अपने नाम किया।   

वहीं, विंडीज की तरफ से पहली पारी में ब्रैथवेट ने 75 जबकि ब्रूक्स ने 68 रन की शानदार पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से दूसरी पारी में कोई भी बल्लेबाजी नहीं चला। केवल ब्रूक्स ने 62 और ब्लैकवुड ने 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें